पुरानी पेंशन योजना लागू होने से जशपुर जिले के अधिकारी-कर्मचारियों में प्रसन्नता व्याप्त, कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन लागू करने का निर्णय का किया स्वागत

Advertisements
Advertisements

कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री श्री बघेल को कर्मचारियों ने सहृदय दिया धन्यवाद

पुरानी पेंशन लागू होने से अब परिवार एवं भविष्य की चिंता हुई समाप्त-कर्मचारी वर्ग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पेश किए गए बजट प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी संघ के लिए खुशियों का सौगात लेकर आया है। बजट में मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ रही है। सभी कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री के ऐलान का स्वागत किया है। उनके चेहरे में पुरानी पेंशन योजना बहाल होने की खुशी साफ झलक रही है। जिला कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री के इस फैसले की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है।

 प्रदेश के मुखिया ने बजट में शासकीय कार्यों के संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने का निश्चय किया। वर्ष 2004 के बाद से शासकीय विभागों में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन प्रणाली लागू की गई थी। पिछले एक दशक से कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन प्रणाली को लागू करने का मांग किया जा रहा था। जिसका मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा संवेदनशीलता से लेते हुए कर्मचारियों के हितों में पुरानी पेंशन लागू करने का निर्णय लिया।

कर्मचारी श्री राजेश अम्बष्ट ने पुरानी पेंशन प्रणाली लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में पुरानी पेंशन लागू कर हमें खुशियों का सौगात दिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन समाप्त होने से उन्हें अपने परिवार एवं अपने भविष्य की चिंता सताने लगी थी। जो कि पुरानी पेंशन लागू होने से अब समाप्त हो गई है। सहायक ग्रेड-02 कर्मचारी श्री राजेन्द्र चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली होने से सभी कर्मचारी वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हित में सही फैसला किया है। इसी प्रकार श्री विनोद यादव द्वारा भी मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्णय पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी कर्मचारियों को होली का अग्रिम तौहफा दिया है। कर्मचारी श्री ललित साहू ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू होने से उनकी चिंताए दूर हो गई है, अब कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति के बाद का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित हो गया है। इसी प्रकार जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री को सहृदय धन्यवाद देते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!