कुनकुरी विकासखंड के बेहराखार में पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन, 171 टीकाकरण, 110 पशुओं को औषधि वितरण एवं 36 हितग्राहियों को लाभान्वित कर PVTG परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को आर्थिक रूप आत्मनिर्भर बनाने किया गया प्रोत्साहित

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में पशुधन विकास विभाग जिला जशपुर एवं BAIF Development Research Foundation की हाई इम्पैक्ट मेगा वाटर परियोजना छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए (PVTG) ग्राम बेहराखार, विकाखण्ड कुनकुरी में पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का आयोजन 20 मई 2026 को किया गया।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ आजीविका उन्नयन एवं विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना है ।

शिविर के दौरान बकरियों में 171 टीकाकरण एवं 171 कृमिनाशक दवा पान कराया गया। साथ ही 110 पशुओं को आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। कुल 36 हितग्राही शिविर से लाभान्वित हुए साथ ही बिरहोर समुदाय से 12 बैकयार्ड कुक्कूट के आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में बेहराखार के बिरहोर PVTG समुदाय को आजीविका संवर्धन हेतु पशुपालन गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पशुपालन विभाग एवं परियोजना दल द्वारा पशुपालन के माध्यम से आय वृद्धि पोषण सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पशुपालन प्रबंधन रोग नियंत्रण, नियमित टीकाकरण तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

ग्राम बेहराखार में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 21 मई 2026 को कलिबा सुशासन तिहार में श्रीमती अनिता सिंह  जिला पंचायत सदस्य श्री उपेन्द्र यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं श्री अभिषेक कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में संबधितों को कुक्कुट वितरण किया गया।

Related posts