जिला चिकित्सालय जशपुर में सोनोग्राफी व अल्ट्रासांउड मशीन संचालित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय जशपुर में सोनोग्राफी व अल्ट्रासांउड मशीन संचालित है। वर्तमान में सोनोग्राफी मशीन का संचालन डॉ. मंजू मिंज, चिकित्सा अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ के कई पद रेडियोलॉस्टि, निश्चेतना विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, ई.एन.टी. विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, मेडिसीन विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ व अन्य विशेषज्ञ रिक्त है जिनके पदपूर्ति हेतु संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ रायपुर को पत्राचार किया गया है। वर्तमान में 01 स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. जयंत राम भगत की पदस्थापना 18 फरवरी 2022 राज्य शासन के द्वारा की गई है। पूर्व में जिला चिकित्सालय जशपुर में स्त्रीरोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने की दशा में चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू मिंज के द्वारा वर्तमान में गर्भवती महिलाओं संबंधित केस, स्त्रीरोग संबंधित रोग व अन्य पेट के सामान्य रोग की सोनोग्राफी की जाती है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!