थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक- 275/2026 धारा – 137(2), 64(1), 65(1) भान्यासं., 4, 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध.
बिल्हा पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
आरोपी अपह्ता को प्रेम प्रसंग मे फँसा रखा था, अपह्ता से शादी का झांसा देकर करता था शारीरिक शोषण, अपह्ता को उसके घर से भगाकर अपने साथ ले जाता था.
नाम आरोपी – दीपक दास मानिकपुरी पिता शिवशंकर मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी बिल्हा स्थायी पता रोडपारा आमगांव थाना पचपेडी जिला बिलासपुर छ.ग.
बिलासपुर : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के नीचे अवैध गांजा तस्करी करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹3.10 लाख कीमत का गांजा और अन्य सामान जब्त किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सख्ती से नशा कारोबारियों में डर का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 23 मई 2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 22 मई 2026 को घर से बिना बतायी चली गयी थी जिसे दिनांक 23 मई 2026 को डायल-112 द्वारा सूचना प्राप्त होने पर अपह्ता को थाना बिल्हा सुपुर्द किया गया था। अपह्ता से पूछताछ में बिल्हा निवासी दीप दास मानिकपुरी के द्वारा ग्राम बरतोरी से अपह्ता को अपने साथ बहला फुसलाकर घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाना बतायी है।
जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल हालात से श्रीमान उमनि एवं व.पु.अ. महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी दीपक दास मानिकपुरी पिता शिवशंकर मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी बिल्हा को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपराध घटित कराना पाये जाने पर आरोपी को गिरफ़्तार कर दिनांक 24 मई 2026 को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल.चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक 02 अमर चन्द्रा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवंशी की अहम भूमिका रही है।
