पुलिस की त्वरित कार्यवाही : बिलासपुर में रंगदारी का खेल बेनकाब, धमकी देकर वसूलता था पैसे ! हिर्री पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले रंगदारी के आरोपी को किया गिरफ्तार.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीष केशरी पिता स्व. रमेश केशरी निवासी पेण्ड्रा, थाना पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया गया, आवेदन पत्र के अवलोकन पर प्रथम दृष्टया धारा 308 (5) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री डी.आर.टण्डन को देकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री द्वारा टीम तैयार कर घेराबंदी कर प्रकरण के आरोपी अश्वनी कुमार साहू पिता तुलसी राम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी केशला, बिल्हा वार्ड 12 थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. को तलब कर पूछताछ किया। दिनांक घटना समय को जुर्म करना स्वीकार करने से दिनांक 24 मई 2026 गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related posts