रात्रि गश्त दौरान तत्परतापूर्वक आरोपी को पकड़कर उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा एवं व्यवसायिक दक्षता का परिचय देने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ”प्रशस्ति पत्र“ एवं ”नगद ईनाम“ से पुरस्कृत किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

दिनांक 07-08.03.2022 की दरम्यानि रात्रि में थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत रात्रि गश्त दौरान भाग रहे आरोपी को तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये पकड़कर उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा एवं व्यवसायिक दक्षता का परिचय देने के फलस्वरूप थाना पत्थलगांव में पदस्थ आरक्षक क्र. 748 भवानीलाल कहरा, आर.क्र. 225 सुरेन्द्र कुमार यादव एवं आर.क्र. 28 आकाश कुजूर को कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ”प्रशस्ति पत्र“ देकर ”नगद ईनाम“ से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Related posts