सरकार का नया आदेश जारी! ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी में हुआ संशोधन, 27 नहीं अब 28 मई को बंद रहेंगे कार्यालय और स्कूल

ईद-उल-जुहा (बकरीद) अवकाश की तिथि में संशोधन, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा “ईद-उल-जुहा (बकरीद)” के अवसर पर घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है।

 जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में “ईद-उल-जुहा (बकरीद)” हेतु 27 मई 2026, बुधवार को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को संशोधित करते हुए अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

Related posts