छत्तीसगढ़ पुलिस एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित एसआईबी भवन में हुई आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, नक्सल विरोधी अभियान एवं नक्सली परिदृश्य की समीक्षा हेतु वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक आज पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित एसआईबी भवन में आयोजित की गई। जिसमें पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा, विवेकानन्द, अति पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान, सीमारपीएफ / बीएसएफ / आईटीबीपी के महानिरीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Related posts