शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ एक विद्यालय मात्र नही बल्कि रायगढ़ जिले की ऐतिहासिक महत्व की पहचान भी है – सांसद गोमती साय

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़

शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ के अस्तित्व को बचाने 01 मार्च 2022 से चल रहे अनिश्चित कालीन धरना स्थल पर पहुंच कर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती गोमती साय ने अपना समर्थन दिया। और कहा कि रायगढ़ शहर में संचालित शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम बदल कर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कर दिया गया है और यंहा संचालित हिंदी माध्यम स्कूल को बंद करने की साजिश की जा रही है। हिंदी माध्यम स्कूल को बंद कर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार हज़ारो बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। ये कांग्रेस की सरकार अंग्रेजों की बनाई नीति पर काम कर फिर ऐतिहासिक महत्व की पहचान को नष्ट कर रायगढ़ वासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे है। शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मात्र एक विद्यालय ही नही है यह रायगढ़ जिले के निवासियों की एक पहचान भी है। जिसे यहाँ के बच्चे युवा बड़े आन- बान – शान से बताते है कि यंहा हमारे पिता जी, हमारे दादा जी पढ़ाई किये है। शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ के अस्तित्व को बचाने यहाँ के जागरूक नागरिक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में बैठे है मैं उनका समर्थन करती और बैठी हूँ।

इस धरना प्रदर्शन स्थल में उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, जगन्नाथ पनिग्राही, राजेश शर्मा, कुमार देवेंद्र प्रताप, गौतम ज्ञानू,श्रीमती पूनम सोलंकी, अलोक सिँह, श्रीकांत सोमावार, दीपेश सोलंकी, महेश साहू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!