बकरी चोरी करते रंगे हाथ दबोचा गया कुख्यात बादी (नट) गिरोह का सदस्य अनीष खान.
सीतापुर से लोदाम क्षेत्र में साथियों के साथ वाहन से बकरी चोरी करने आया था अनीष खान.
अनीष खान के अन्य 02 साथीगण रात्रि में मौका पाकर वाहन से हो गये फरार, सघन पतासाजी जारी.
आरोपियों के विरूद्ध थाना लोदाम में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज..
आरोपी के कब्जे से चोरी किया 01 नग बकरी, घटना में प्रयुक्त टांगी, मोबाईल, टार्च, टेप इत्यादि जप्त.
आरोपी के विरूद्ध अन्य थाना में भी अपराध दर्ज, बारीकी से की जा रही है जांच.
गिरफ्तार आरोपी का नाम – 1. अनीष खान उर्फ गोल्डन उम्र 25 साल निवासी टुकूपारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा (छ.ग.)
जशपुर : जशपुर जिले के लोदाम क्षेत्र में जागरूक ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से बकरी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा एक आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी ने खुद को कुख्यात बादी (नट) गिरोह का सदस्य बताया है, जो अपने साथियों के साथ कार से चोरी करने पहुंचा था। घटना के दौरान उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि ग्रामीणों ने आरोपी को पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बकरी और वारदात में इस्तेमाल सामान जब्त कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी किषुन राम उम्र 35 साल निवासी लोदाम बैगाटोली ने दिनांक 03 जून 2026 को थाना लोदाम में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि यह अपने घर में 09 नग बकरा/बकरी पालकर रखा है। उक्त बकरा/बकरी को दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में उसके घर के गोहार में बांधकर रखा था एवं रात्रि में अपने घर में सो गया। उसी रात्रि में लगभग 02:00 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके घर के बाहर एक गाड़ी काफी देर से खड़ा है, जिसमें से 02-03 तीन लोग उतरकर ईधर-उधर घूम रहे हैं, थोड़ा देख लो। पड़ोसी के यह कहने पर घर के कमरे से बाहर निकलने लगा तो देखा कि उसके घर के दूसरे कमरे का दरवाजा खुला है एवं वहां रखे पेटी/अलमारी इत्यादि का ताला तोड़कर सामान इत्यादि को बिखरा छोड़ दिया गया है, कमरे से किसी प्रकार का सामान चोरी नहीं हुआ था। तब प्रार्थी ने अपने घर के गोहार में जाकर देखा कि वहां का दरवाजा टूटा हुआ है एवं वहा से 01 नग बकरा कीमत 10 हजार रूपये एवं 01 नग बकरी कीमत 07 हजार रूपये को कोई ले जा चुका था। घर के बाहर आने पर ग्रामीणों के आवाज आने पर मौके पर जाकर देखा कि ग्राम कोटवार एवं अन्य व्यक्ति एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़कर रखे थे, जिसे पूछने पर अपना नाम अनीष खान नाम बताया, उसके कब्जे से छिपाकर रखे 01 नग बकरी एवं चोरी करने में प्रयुक्त सामान इत्यादि को जप्त किया गया। अनीष खान के साथीगण कार से भाग गये। ग्रामीणों द्वारा उक्त व्यक्ति को लोदाम थाना के सुपूर्द कर दिया गया।
पूछताछ में आरोपी अनीष खान ने अपने को कुख्यात बादी (नट) गिरोह का सदस्य होना बताया है एवं सीतापुर से कार से अपने साथियों के साथ चोरी करने आना बताया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 04 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि — “सीतापुर क्षेत्र निवासी कुख्यात बादी (नट) गिरोह के एक सदस्य को लोदाम क्षेत्र में चोरी करते समय जागरूक ग्रामीणों के सहयोग से रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसके अन्य साथियों की सघन तलाश एवं पतासाजी की जा रही है तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में अपराध दर्ज हैं। सभी प्रकरणों की बारीकी से जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”
