पूरे जिले में चला हरियाली अभियान : सूरजपुर पुलिस का मेगा ग्रीन मिशन ! एक दिन में 500 से ज्यादा पौधों का वृक्षारोपण, “सिर्फ पौधा नहीं, भविष्य लगाइए”— डीआईजी/एसएसपी की अपील.

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 को डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वृक्ष हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकता हैं। वे न केवल वायुमंडल को शुद्ध करते हैं, बल्कि जैव विविधता को भी संरक्षित रखते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करें। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, डीएसपी अनूप एक्का, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी सहित पुलिस अधिकारी व जवानों ने भी वृक्षारोपण किया है।

Related posts