नशा मुक्ति केन्द्र में 01 माह का निशुल्क पुनर्वास, जशपुर में 170 हितग्राही लाभान्वित
जशपुर : जशपुर जिले में नशा से मुक्ति के लिए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का संचालन विगत 02 वर्षों से किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार यह केन्द्र भागलपुर रोड, रणजिता स्टेडियम के पीछे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने जशपुर नगर, जिला जशपुर में स्थित है।
नशा मुक्ति केन्द्र के अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जशपुर जिले में अब तक कुल 170 हितग्राहियों को नशामुक्ति हेतु 01 माह का पुनर्वास कराया जा चुका है जिससे हितग्राहियों को बहुत लाभ मिला है। केन्द्र में निशुल्क योग, भोजन, आवासीय सुविधा, काउंसलिंग एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं।
जशपुर जिले के लोगों से अपील की जाती है कि नशा में लिप्त व्यक्ति या परिवार नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र जशपुर में भर्ती होकर पुनर्वास का लाभ ले सकते हैं। उक्त संस्था के अधीक्षक श्री नंद कुमार सिंह मोबाइल नंबर 8103110460 से संपर्क किया जा सकता है।
