जशपुर में बरसे मेघ, बढ़ी किसानों की उम्मीदें: जिले में 309.4 मिमी वर्षा, पत्थलगांव में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 18 जून 2026 तक 309.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 18 जून तक सामान्य औसत वर्षा 585.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 13.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 45.2 मिमी, मनोरा में 51.8 मिमी, कुनकुरी में 53.6 मिमी, दुलदुला में 7.7 मिमी, फरसाबहार में 21.7 मिमी, बगीचा में 15.9 मिमी, कांसाबेल में 61.9 मिमी, पत्थलगांव में 29.5 मिमी, सन्ना में 22.1 मिमी एवं बागबहार में 0.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा कांसाबेल तहसील में 61.9 मिमी दर्ज की गई है। 18 जून को सर्वाधिक पत्थलगांव तहसील में 7.2 मिमी वर्षा हुई।

Related posts