जशपुर में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक सम्पन्न: बंदियों को त्वरित विधिक सहायता और अपील के अधिकारों पर हुआ मंथन

जिले के मॉनिटरिंग सेल, सुओ मोटो एवं अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न

जशपुर : प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू की अध्यक्षता में जिला न्यायालय जशपुर के सभाकक्ष में मॉनिटरिंग सेल तथा अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक विगत् दिवस 17 जून को सम्पन्न हुई। बैठक में 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत एवं जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों को जल्द से जल्द विधिक सहायता प्रदान करने तथा दोषसिद्ध बंदियों को उनके अपील संबंधी अधिकारों से अवगत कराने के संबंध में चर्चा की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री उमेद सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुमन सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कु0 श्वेता बघेल, जेल प्रहरी, जिला जेल श्री संजय खूंटे, डिप्टी चीफ, लीगल एड डिफेंस कोंसिल सिस्टम के श्रीमती बीमा चौहान उपस्थित रहे।

Related posts