रात की चेकिंग में पकड़े गए नशेड़ी बाइकर्स, शराब के नशे में सड़क पर दौड़ा रहे थे बाइक, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना.

सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना यातायात शाखा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/डीक्यू/8552 के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया। चालक द्वारा अपना नाम रामकिशोर आत्मज रामशरण उम्र 36 वर्ष साकिन लहपटरा थाना लखनपुर का होना बताया गया, वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे में धुत्त होना पाया गया, मोटरसायकल चालक को ब्रेथ एनालाइजर से चेक करने पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया।

दूसरे प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/ई एच/6910 के वाहन चालक को रोककर पूछताछ किया गया, जो चालक द्वारा अपना नाम लल्लू राम आत्मज जमंगल राम उम्र 45 वर्ष साकिन चैनपुर थाना लखनपुर का होना बताया गया, जो वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, मोटरसायकल चालक को ब्रेथ एनालाइजर से चेक करने पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया। मोटरसायकल चालकों द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त सभी प्रकरण में वाहन चालकों को 10,000/- रुपये प्रत्येक के अर्थदंड कुल 20,000/-रुपये के अर्थ-दंड से दण्डित किया गया है।

Related posts