जशपुर जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र में ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ सम्पन्न

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार पत्थलगांव में उर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ श्री शिवकुमार भुआर्य द्वारा जल संवर्धन मौसम की प्रकृति की विस्तृत जानकारी दी गई। क्रीडा प्रशिक्षण एवं योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। क्रेड़ा विभाग सरगुजा के सहायक अभियंता श्री शशिकांत दुबे द्वारा ऊर्जा संरक्षरण, ऊर्जा उपकरण एवं सौर सुजला योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री जीवन एक्का ने जल संरक्षण, कृषि उपकरण तथा कृषि विभाग की योजना, टपक सिंचाई के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया। मैसर्स शक्ति पंप्स के प्रतिनिधि श्री विजय प्रधान द्वारा ऊर्जा पंप की उपयोगिता, संचालन, संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में 15 महिला एवं 50 पुरूष कृषक उपस्थित होकर कार्यषाला का लाभ प्राप्त किया। उक्त कार्यशाला का आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो भारत सरकार छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा की सहभागिता एवं कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सहायक अभियंता क्रेडा श्री संदीप बंजारे, उप अभियंता श्री एम.राकेष, राहुल पैंकरा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!