एग्जाम अलर्ट: जशपुर में प्रवेश परीक्षा की सख्त गाइडलाइन जारी, 411 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र बना हाई-सिक्योरिटी जोन!

पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 28 जून को, 411 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जशपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, नवा रायपुर द्वारा पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10.00 बजे से 01.15 बजे तक आयोजित होगी। जिले में 02 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें शास.रा.भ.रा.एन.ई.एस.स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर एवं शास. विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय जशपुर शामिल हैं। दोनों केन्द्रों में कुल 411 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु श्री समीर बड़ा डिप्टी कलेक्टर, जशपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षार्थियों के लिए जारी मुख्य निर्देश

 परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र का अवलोकन कर लें, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे, ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके, परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आएं क्योंकि काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी व गहरे चॉकलेटी रंग वर्जित हैं, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने के उपरांत ही ऐसे पोशाक के अनुमति होगी, पैर में चप्पल पहनें और कान में कोई आभूषण न पहनें, परीक्षा कक्ष में संचार उपकरण, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, पाउच आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है, केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन लेकर आएं तथा परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।

Related posts