खरीदार आरोपी रविशंकर श्रीवास उम्र 40 वर्ष, निवासी जेवरा, थाना मुलमुला
जांजगीर-चांपा : जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा में सरिया चोरी के एक मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों एवं चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने चोरी गया सरिया बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की है।
क्या है पूरा मामला
प्रार्थी श्याम कुमार बांधी निवासी जेवरा चंदनिया पारा, थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपने घर के सामने निर्माण कार्य हेतु 9 क्विंटल सरिया रखा था। 09 मई 2026 की रात्रि में 1 क्विंटल 15 किलो सरिया, जिसकी कीमत लगभग 6900 रुपये को कोई चोरी कर ले गया जिस्की सूचना पर थाना मुलमुला में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ऐसे हुआ खुलासा
थाना मुलमुला पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पता चला कि दो विधि से संघर्षरत बालकों ने मिलकर सरिया हटाया था और बाद में उसे रविशंकर श्रीवास को 2000 रुपये में बेच दिया था। प्राप्त रकम को दोनों ने आपस में बांट लिया था।
पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर संबंधित बालकों एवं खरीदार ने घटना के संबंध में बताया, जिनके निशानदेही पर 1 क्विंटल 15 किलो सरिया, जिसकी कीमत लगभग 6000 रुपये बरामद कर जब्त किया गया। साथ ही बालकों के पास बची हुई 300 रुपये गवाहों के समक्ष प्रस्तुत कराई गई, शेष रकम खर्च करना बताया।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार, प्रमोद कुमार महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, बलबीर सिंह, राजमणी द्विवेदी, आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया, राजेश कश्यप, रामगोपाल भारती, मनभावन पटेल एवं देव मरकाम का विशेष योगदान रहा।
