जशपुर जिले के 8 पुलिस थानों के महिला डेक्स प्रभारियों को एसपी ने सौंपी स्कूटर की चाबी

महिला पुलिस स्टाफ की कार्यकुशलता एवं कार्य में आएगी तेजी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जशपुर, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जिला जशपुर के 8 थानों के महिला डेक्स में कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए कार्यालयीन कार्य के लिए बुधवार 15 सितम्बर को 8 नग टीवीएस जुपिटर स्कूटर वाहन उपलब्ध कराया गया, जिसमें थाना जशपुर, कुनकुरी, दुलदुला, कांसाबेल, पत्थलगांव, नारायणपुर, बगीचा, तपकरा के महिला डेक्स में कार्यरत महिला स्टाफ को पुलिस थाना कुनकुरी में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सभी महिलाओं प्रभारियो को वाहन की चाबी सौंपी गई।

पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा वाहन की उपयोगिता एवं शासकीय कार्य तत्परता से करने के बारे में बताया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदाय किये गये इन वाहन से निश्चित तौर पर महिला पुलिस स्टाफ की कार्यकुशलता एवं कार्य की तत्परता में वृद्धि होगी इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी मनीष कुवंर, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर, थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित थे |

Related posts