नगर सैनिक से मारपीट कर रेत तस्करी में प्रयुक्त वाहन छुड़ाने के मामले में दो विधि से संघर्षरत बालक एवं मुख्य आरोपी लड्डन खान गिरफ्तार.
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही.
केद्रीय उड़नदस्ता टीम (खनिज शाखा) रायपुर के नगर सैनिक द्वारा रेत से भरे वाहन को अभिरक्षा में ले जाने के दौरान रेत तस्करों द्वारा कारित की गई थी घटना.
पूर्व में प्रकरण में शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया था पेश.
आरोपी लड्डन खान के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल की गई जप्त.
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम को सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिए गए थे दिशा निर्देश.
अंबिकापुर : सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में रेत तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नगर सैनिक से मारपीट और वाहन छुड़ाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लड्डन खान सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी एवं एसएसपी के निर्देशन में साइबर सेल और थाना गांधीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस प्रकरण का तेजी से खुलासा करते हुए रेत तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।
प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी तारकेश्वर वर्मा साकिन ग्राम महोदी तिल्दा खरोरा रायपुर ग्रामीण द्वारा दिनांक 23 जून 2026 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी नगर सैनिक के पद पर खनिज शाखा रायपुर में कार्यरत है कि दिनांक 22 जून 2026 को केन्द्रीय उड़नदस्ता की टीम के साथ जांच हेतु सरगुजा संभाग आया था, जांच के दौरान उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रेत से भरे वाहन को अभिरक्षार्थ हेतु कलेक्ट्रट परिसर अंबिकापुर ले के जा रहा था। वाहन को ले जाते वक्त वाहन चालक सोनू टोप्पो ने वाहन मालिक का नाम लडडन खान बताकर प्रार्थी को धमकी दिया गया था, उपरोक्त रेत से भरे वाहन के गाँधी चौक सिग्नल पहुंचने पर वाहन मालिक लडडन खान भी मौक़े पर आ गया और गाड़ी को रुकवाकर सभी मिलकर प्रार्थी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे एवं प्रार्थी की वर्दी फाड़ने की कोशिश करने लगे तथा प्रार्थी को गाड़ी से उतार कर पीछे से पकड़ लिये और वाहन चालक खनिज मय वाहन को लेकर फरार हो गया। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 386/26 धारा 191(2), 221, 121(1),132, 296, 351(3) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर रेत तस्करों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले में सख़्ती से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपियों का पता तलाश कर घेराबंदी की गई। संयुक्त टीम के सतत प्रयास से 24 घंटे के भीतर मामले में आरोपी (01) सोनू टोप्पो आत्मज धनसिंह टोप्पो उम्र 19 वर्ष (02) धनसिंह टोप्पो आत्मज रामजी टोप्पो उम्र 35 वर्ष दोनों साकिन सिलफिली पहाड़गाँव थाना जयनगर जिला सूरजपुर को प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया था एवं मामले के अन्य आरोपियों का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के मुख्य आरोपी (03) लड्डन खान आत्मज खलील खान उम्र 43 बर्ष साकिन साईं मंदिर रोड वार्ड क्रमांक 01 भगवानपुर थाना गांधीनगर एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़कर पूछताछ किया गया। मुख्य आरोपी लड्डन खान एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी लड्डन खान के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त किया गया है, मुख्य आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने एवं अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी लड्डन खान को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है एवं विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक रमन मण्डल, आरक्षक राहुल सिंह, आरक्षक अमन पुरी, आरक्षक मनीष सिंह, सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।
