कलेक्टर जशपुर ने रायटोली काजू प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण, 5 विकासखण्डों में की जा रही है काजू की खेती

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज दुलदुला विकासखंड के रायटोली काजू प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं किसानों से काजू खेती और उत्पादन के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कृषि अधिकारियों को जिले के और किसानों को काजू की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस. मंडावी, कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

            काजू प्रोसेसिंग यूनिट में कार्य करने वाली महिलाओं ने बताया कि जिले के लगभग 8000 किसान काजू की खेती से सीधे जुड़े हैं। स्व सहायता समूह की 10 महिलाएं मिलकर काजू की मशीन के माध्यम से काजू की अच्छी से साफ-सफाई की जाती है। तत्पश्चात उसको बढ़िया तरीके से पैकिंग किया जाता है और बाजार में विक्रय करने से समूह को अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है। महिलाओं ने बताया कि एक साल में समूह को लगभग 3 लाख की आय हो जाती है आज महिलाएं आत्म निर्भर बन कर अपने परिवार को आर्थिक सहायता भी कर रही है। स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने बताया कि जिला प्रशासन ने उन्हें काजू प्रोसेसिंग यूनिट की भी सुविधा उपलब्ध कराई है।

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले के 5 विकासखंड कुनकुरी, दुलदुला, कांसाबेल, पत्थलगांव, फरसाबहार में किसान काजू की खेती करते हैं किसानों द्वारा 234600 काजू के पौधे लगाए हैं और क्षेत्र के किसान काजू की खेती से अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!