अपर कलेक्टर जशपुर ने जनदर्शन में आम लोगों की सुनी समस्या, अधिकारियों को किया निर्देशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

Related posts