दमेरा चराईडांड मार्ग निर्माण : भाजपा ने कुनकुरी विधायक के विरोध में फूंका बिगुल, कमीशन न मिलने पर निर्माण कार्य रुकवाने का लगाया गंभीर आरोप

Advertisements
Advertisements

दमेरा से चरईडांड तक पदयात्रा निकाल किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस व कुनकुरी विधायक के विरोध में लगाये मुर्दाबाद के नारे

सागर जोशी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

अधर में लटके चराईडांड़ दमेरा मार्ग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल भल्ला, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के मुख्य आतिथ्य में एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को चराईडांड़ में सभा कर कांग्रेस पर सीधा हमला किया।

इस सड़क के निर्माण कार्य को कमीशनखोरी के लिए बाधित किए जाने का आरोप लगाते हुए, भाजपा के वरीष्ठ पदाधिकारियों ने कुनकुरी के विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज पर निशाना साधा। कार्यक्रम का शुभारंभ दमेरा से चराईडांड तक पदयात्रा से हुआ। पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासियों ने अधूरे सड़क निर्माण को पूरा करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। चराईडांड पहुँचकर रैली सभा मे परिवर्तित हो गई।

दमेरा से चरईडांड तक पदयात्रा निकाल भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर सम्भाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा कि चराईडांड दमेरा मार्ग हमारे आस्था से जुड़ा हुआ है। दमेरा में स्वयम्भू हनुमानजी की प्रतिमा है, वहीं नीचे घाट अर्थात चराईडांड में भगवान शिव जी विराजमान है। इन दोनों धार्मिक स्थलों को सीधा जोड़ने के लिए इस मार्ग के विकास के लिए दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव की पहल पर प्रदेश के तात्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बजट जारी किया था। टेंडर प्रकिया पूरी कर सड़क निर्माण किया जा रहा था, इसी दौरान कांग्रेस के नेताओ ने बेवजह आरोप लगा कर, इसे बाधित कर दिया। उन्होंने आक्रामक तेवर में कहा कि कांग्रेस लगातार हिंदुओ की आस्था को चोट पहुँचा रही है। जनता इसका मूंहतोड़ जवाब देगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर सीधे कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि चराईडांड दमेरा मार्ग के ठेकेदार से कांग्रेसियों ने भारी कमीशन मांगा था। कमीशन की राशि को अपनी क्षमता से बाहर बताते हुए ठेकेदार ने हाथ खड़े किए तो कांग्रेसियों ने शिकायत कर, काम रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल के शासन के दौरान जशपुर सहित पूरे प्रदेश में पीएमजीएसवॉय सड़क का जाल बिछा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने छग को एनएच और भारतमाला परियोजना की सड़क दिल खोल कर दिया है, ताकि प्रदेश तेजी से विकास कर सके। लेकिन कांग्रेसी इन विकास कार्याे में अड़ंगा लगा कर सड़क निर्माण कार्य को बाधित कर रहे  हैं। ये कांग्रेस का विकास विरोधी चेहरा है, जो अब जनता के सामने आ चुका है।

पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि कांग्रेसी हमे वन अधिनियम समझाने की कोशिश न करे। मैं स्वय वन मंत्री का दायित्व सम्हाल चुका हूं। इसलिए सारे नियम कायदे अच्छी तरह से जानता हूँ। उन्होने कहा कि आम जनता की भावना और सुविधा के लिए दमेरा चराईडांड मार्ग का निर्माण किया जा रहा था फिर कांग्रेस को इस पर क्या आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की जरूरत और सुविधा को दरकिनार कर अपनी जेब भरने के लिए काम कर रही है। सभा को भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित साय और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, पूर्व विधायक भरत साय, जशपुर जिला भाजपा संगठन प्रभारी गुरूपाल भल्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, कुलकित चंद्रा, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव,  कुंजवती भगत, रेणु विश्वास, वरुण जैन, उमा देवी, मुनेश्वर केसर, अनिता सिंह, दीपक अंधारे,असलम आजाद, अमन शर्मा, ममता कश्यप, संकेत पैंकरा, संतोष सिंह, नितिन राय, कपिल साय, सालिक साय, शांति भगत, श्रीनायक मिश्रा, घनश्याम अग्रवाल,अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, संतोष सहाय, अंजू टोप्पो, दीपक गुप्ता, तुलाधर यादव, गोपाल कश्यप, ऋषभ बाजपाई, विकास नाग, राजकुमार सिंह, कृपा शंकर  भगत, गेंदबिहारी सिंह, केशव यादव, राहुल गुप्ता, अमित साय, नमित सिंह, बॉबी ताम्रकर एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!