जशपुर में सम्मान की नई मिसाल: रिटायरमेंट के दिन ही 9 कर्मचारियों को मिला पेंशन आदेश, कलेक्टर ने किया सम्मानित

जशपुर कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के 9 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्त के दिन ही सौंपा पेंशन स्वीकृत आदेश, शाल श्रीफल भेंट देकर किया सम्मानित

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट कक्ष में शिक्षा विभाग के 9 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ ) शाल श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

उल्लेखनीय है जिला जशपुर के अंतर्गत कलैण्डर वर्ष 2026 में कुल 9अधिकारी-कर्मचारी दिनांक 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि विकासखंड फरसाबहार से 3, पत्थलगांव से 5 एवं कुनकुरी से 1 कर्मचारी शामिल हैं।

सेवानिवृत्त होने वालों में 5 प्रधान पाठक, 1 उच्च वर्ग शिक्षक, 1 व्याख्याता, 1 भृत्य एवं 1 सहायक ग्रेड-02 के पद पर कार्यरत कर्मचारी हैं। फरसाबहार विकासखंड से सूर्यकांत वाजपेयी, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला समडमा, उदयनाथ सिंह, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सीमाबारी तथा कमल साय, भृत्य शा.हाईस्कूल कन्दईबहार सेवानिवृत्त होंगे।

वहीं पत्थलगांव विकासखंड से रथोराम यादव, उ.व.शि. शा.पू.मा.शा. बिलडेगी, हीरालाल गोपाल, सहायक ग्रेड-02 कार्यालय वि.खं.शि.अधि. पत्थलगांव, रामदयाल रात्रे, प्रधान पाठक शा.प्रा.शा. किलकिला, अमर साय पैकरा, प्रधान पाठक शा.प्रा.शा. बईबरपारा एवं हवल साय नेताम, प्रधान पाठक शा.पू.मा.शा. डाहीडाड शामिल हैं। कुनकुरी विकासखंड से विन्सेंट किस्पोट्टा, व्याख्याता शा.उ.मा.वि. कुनकुरी 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची बनाई जाती है। और लगभग तीन माह पूर्व से ही कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

संबंधित विकास खंड के अधिकारियों से सतत् सम्पर्क करके सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों का पेंशन स्वीकृत आदेश, अवकाश नकदीकरण सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जाता है ताकि संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्त के दिन ही आदेश सौंपा जा सके।

Related posts