जशपुर परिवहन विभाग की चेतावनी: e-Challan का भुगतान सिर्फ सरकारी वेबसाइट पर ही करें

फर्जी e-Challan लिंक से सावधान, सिर्फ सरकारी वेबसाइट पर ही करें भुगतान

जशपुर : साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी e-Challan के SMS, WhatsApp और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगने की घटनाएं सामने आने पर जिला परिवहन अधिकारी जशपुर ने जन जागरूकता हेतु अपील की गई है। वर्तमान में साइबर अपराधियों द्वारा आम नागरिकों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फर्जी e-Challan के भ्रामक लिंक भेजे जा रहे हैं। इन लिंक के माध्यम से नागरिकों की बैंकिंग एवं अन्य गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। भारत सरकार के आधिकारिक e-Challan पोर्टल पर भी नागरिकों को ऐसे फर्जी पोर्टलों एवं संदेशों से सावधान रहने की चेतावनी प्रदर्शित की गई है।

कुनकुरी में कानून ताक पर: घरेलू सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल से सुलग रहा काला बाजार, गहरी नींद में सोया खाद्य विभाग!

 आमजन को साइबर ठगी से सुरक्षित रखने एवं जागरूक करने के उद्देश्य से आधिकारिक e-Challan पोर्टल https://echallan.parivahan.gov.in अथवा संबंधित राज्य पुलिस/परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट/मोबाइल ऐप के माध्यम से ही भुगतान करने की अपील की गई है। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है।

Related posts