भारतीय जनता मजदूर संघ मण्डल कुनकुरी की प्रथम बैठक सम्पन्न

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

भारतीय जनता मजदूर संघ मंडल कुनकुरी के प्रथम बैठक रखा गया जिसमे जिला उपाध्यक्ष देवलाल यादव और मंडल अध्यक्ष उपेंद्र यादव और मंडल महामंत्री रवि यादव ने सभी पदाधिकारी को बधाई दी। जिला उपाध्यक्ष देवलाल यादव जी ने कहा की अपने मंडल में जितने भी काम चल रहा है और मजदूरों का भुगतान सही समय पर न मिलने पर और किसी भी प्रकार के मजदूरों को कष्ट होता है तो भारतीय जनता मजदूर संघ को सूचना दे। संगठन हमेशा मजदूरों के साथ खड़ा है। यह संगठन मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने स्वतन्त्र मजदूर संगठन है। स्थापना के पश्चात द्रुत गति से उन्नति करते हुए आज यह देश में सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला मजदूर संगठन है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!