कुनकुरी क्षेत्र में स्कूटी पर गांजे की डिलेवरी सर्विस, पुलिस ने साढ़े तीन किलो गांजा के साथ स्कूटी जप्त कर की कार्यवाही

Advertisements
Advertisements

आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 3 किलो 500 ग्राम बरामद

आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर करता था बिक्री

थाना कुनकुरी में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 55/2022 धारा 20 (B) एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध,

माह जनवरी 2022 से अब तक जिले में गांजा तस्करी के 23 प्रकरणों में 31 आरोपियों से कुल 425 किलो 487 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

दिनांक 17.03.2022 को मुखबीर से थाना कुनकुरी को सूचना मिली कि अभी साहू निवासी ढोलचुआ एक सफेद रंग के स्कूटी में गांजा को विक्रय के उद्देश्य से रखा हुआ है, इस सूचना पर कुनकुरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर सलियाटोली ढोलचुआ मार्ग में जाकर रेड कार्यवाही किये जहा पर अभी साहू के सफेद रंग के स्कूटी क्रमांक  CG 14 ML 6604 के डिक्की में 3 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती ₹ 35,000 /- मिलने पर जप्त किया गया। उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा ओडिशा तरफ से लाना बताया। पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20 (बी) NDPS एक्ट का पाए जाने से आरोपी अभी साहू उम्र 55 वर्ष निवासी ढोलचुआ को दिनांक 17.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरी भास्कर शर्मा थाना कुनकुरी,  सउनि बैजंती, आर. 424 रुद्रमणि यादव, आर.180 अमित एक्का, आर. 59 नंदलाल यादव, आर. 430 जितेंद्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!