दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर! 15 जुलाई को पत्थलगांव में होगा प्रमाणीकरण और UDID कार्ड शिविर

15 जुलाई को पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह शिविर दिनांक 15 जुलाई 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथलगांव में आयोजित किया जाएगा।

 इस शिविर में तहसील पत्थलगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण एवं पूर्व में जारी प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा। शिविर में उपस्थित होने के लिए दिव्यांगजनों को आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार नंबर से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर जिस पर ओटीपी प्राप्त होता हो तथा ऐसा फोटोग्राफ जिसमें दिव्यांगता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हो, जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। यदि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ नहीं है तो दिव्यांगजन पहले से ही नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा लें।

Related posts