लोगों की शिकायत और खबर का बड़ा असर! जशपुर के तिवारी नाला पुल की बदहाल सड़क पर चला मरम्मत अभियान, अब मिलेगा सुरक्षित सफर

जशपुर : भागलपुर से पनचक्की जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाल संरक्षण गृह के पास स्थित तिवारी नाला पुल में गड्ढा हो जाने के कारण यातायात में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में समाचार प्रकाशित हुआ था।

 संज्ञान में आते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल में गड्ढा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तत्काल आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। विभाग का उद्देश्य है कि इस प्रकार की समस्या भविष्य में उत्पन्न न हो और आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

 विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और पुल पर धीमी गति से वाहन चलाएं।

Related posts