जूनाडीह डैम के पास झुका बिजली पोल किया गया सीधा, बिजली आपूर्ति हुई बहाल
जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘जूनाडीह डैम के पास क्षतिग्रस्त खंभे पर 8 माह से दौड़ रही करंट‘‘ के संबंध में विद्युत विभाग ने खण्डन जारी कर जानकारी दी है कि 08 जुलाई 2026 को स्थल की जांच की गई। जांच में पाया गया कि विद्युत पोल झुका हुआ है। विभाग द्वारा 12 जुलाई 2026 को झुके हुए विद्युत पोल को सीधा कर दिया गया है और क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि खबर में 8 माह से करंट दौड़ने की बात कही गई थी, लेकिन समस्या का निराकरण 12 जुलाई को ही कर दिया गया।
