जशपुर में झमाझम बारिश का दौर जारी, एक दिन में 229.7 मिमी औसत वर्षा; मनोरा सबसे अधिक बारिश वाला तहसील बना

जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 22 जुलाई 2026 तक 3243.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में 10 वर्षों के औसत के आधार पर इस अवधि तक सामान्य वर्षा 3960.7 मिमी होनी चाहिए थी। बीते दिवस जिले में 229.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

 भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 323.4 मिमी, मनोरा में 559.8 मिमी, कुनकुरी में 402.5 मिमी, दुलदुला में 248.4 मिमी, फरसाबहार में 193.9 मिमी, बगीचा में 230.8 मिमी, कॉंसाबेल में 358.6 मिमी, पत्थलगाँव में 302.5 मिमी, सन्ना में 440.1 मिमी एवं बागबहार में 183.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा मनोरा तहसील में 559.8 मिमी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 135.5% अधिक है। 22 जुलाई को सर्वाधिक वर्षा कॉंसाबेल तहसील में 61.2 मिमी दर्ज की गई।

Related posts