थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत मामले में जंगल के रास्ते पैदल झारखंड की ओर हांक कर ले जा रहे 28 नग गौ-वंशों को पुलिस ने तस्करों से किया बरामद, मामले में सात आरोपी तस्कर गिरफ्तार.
चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत मामले में भी पुलिस ने जंगल के रास्ते पैदल हांक कर ले जा रहे 09 गौ-वंशों व 07 भैंस को छुड़ाया तस्करों के चंगुल से, पुलिस को देख जंगल का फायदा उठा कर, आरोपी तस्कर हो गए फरार, पुलिस कर रही है लगातार पतासाजी.
दोनों ही मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः थाना तपकरा व चौकी मनोरा में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध.
नाम थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत मामले में गिरफ्तार आरोपी -1. जगन्नाथ खड़िया उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम चांपाडांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 2. गणेश राणा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 3. रमेश बेहरा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 4. कहरु बेहरा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चांपाडांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 5. मनोरंजन बेहरा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 6. मोहन यादव उम्र 33 वर्ष निवासी गहिरा दोहर चौकी दोकड़ा जिला जशपुर छग, 7. मग दुम खान उम्र 25 वर्ष निवासी उलूडीह तलसरा, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा
जशपुर : जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद” गौ-तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। तपकरा और मनोरा क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 37 गौ-वंश और 7 भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। तपकरा मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि मनोरा में पुलिस को देखकर तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 21.07.26 को थाना तपकरा क्षेत्र से 28 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराते हुए,07 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है , वही चौकी मनोरा क्षेत्र से भी जशपुर पुलिस के द्वारा 09 नग गौ वंश व 07 नग भैंस को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है।
थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.07.2026 की प्रातः करीबन 4:30 बजे थाना तपकरा पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति तपकरा घुमरा रोड से लगे सड़वा जंगल के रास्ते भारी मात्रा में गौ-वंशों को पैदल हांक कर बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर तपकरा पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी की गई। मौके पर पुलिस ने देखा कि कुल 07 व्यक्ति गौ-वंशों को पैदल हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, व उनके पास से 28 नग गौ-वंशों को बरामद किया गया। पूछताछ पर पकड़े गए संदिग्धों ने अपना नाम क्रमशः -1. जगन्नाथ खड़िया उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 2. गणेश राणा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 3. रमेश बेहरा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 4. कह रु बेहरा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 5. मनोरंजन बेहरा उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखंड, 6. मोहन यादव उम्र 33 वर्ष निवासी गहिरा दोहर चौकी दोकड़ा जिला जशपुर छग, 7. मग दुम खान उम्र 25 वर्ष निवासी उलूडीह तलसरा, जिला सुंदरगढ़,उड़ीसा का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा उनके पास से गौ-वंशों से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा सभी 07 आरोपियों के विरुद्ध थाना तपकरा में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
पूछताछ में सभी आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।मामले की कार्यवाही व गौ-वंशों की सकुशल बरामदगी में प्रधान आरक्षक रीझन राम भगत, छग सशस्त्र बल के प्रधान आरक्षक विनोद हरदयाल, आरक्षक मुकेश मल्होत्रा, आरक्षक रुपेश यादव, नगर सैनिक जीवन मुंडू व नगर सैनिक शिवशंकर गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
वहीं चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.07.2026 की प्रातः करीबन 07:30 बजे चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम इंदा घाट जंगल के पगडंडी रास्ते में पैदल हांक कर ले जा रहे 09 नग गौ-वंशों व 07 नग भैंस को तस्करों से मुक्त कराया गया है। आरोपी तस्कर पुलिस को देखकर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए, पुलिस के द्वारा उनकी पतासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
मामले में आरोपी गौ तस्करों के विरुद्ध चौकी मनोरा में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। मामले की कार्यवाही व गौ-वंशों की सकुशल बरामदगी में चौकी प्रभारी मनोरा उपनिरीक्षक विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक वितीन राम, आरक्षक प्रकाश मिंज व आरक्षक शैलेन्द्र सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण के बारे में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा थाना तपकरा क्षेत्र से 28 नग गौ-वंशों को मुक्त कराते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, तथा चौकी मनोरा क्षेत्र से भी पुलिस ने 09 गौ-वंश व 07 भैंस को मुक्त कराया है, मामले में पुलिस फरार आरोपियों की पतासाजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।
