जशपुर जिले के दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम कोरना में गौठान मेला का हुआ आयोजन

समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई और विक्रय किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोरना में गौठान मेला का आयोजन किया गया और मेले में विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी लोगों दी गई। साथ ही दुलदुला विकाखण्ड के विभिन्न गौठानों में स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पाद की प्रदर्शनी लागई गई और विक्रय किया गया। समूह की महिलाओं ने आज उत्साह के साथ गौठान मेले में भाग लिया और अपने हाथों से बनाए सामग्री का विक्रय किया।

गौठान मेला में जनपद पंचायत अधक्ष्य श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न आजीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं गौठान से जुड़कर महिलाए आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही, दुलदुला जनपद सीईओ श्री संजय सिंह एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related posts