जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरों, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डुबने से मनोरा तहसील के ग्राम सोगड़ा निवासी नयना भगत,  पिता सुरजभान की मृत्यु 16 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री सुरजभान हेतु 4 लाख एवं अंबिकापुर तहसील जिला सरगुजा के ग्राम मानिक प्रकाशपुर निवासी शिवधारी केरकेट्टा की मृत्यु 24 मार्च 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती मेहंदी  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts