SIS Ltd में सुरक्षा अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर, 10 से 12 अगस्त तक होगी भर्ती प्रक्रिया
100 सुरक्षा अधिकारी कैडर पदों पर होगा चयन, प्रशिक्षण के दौरान 33 से 40 हजार रुपये तक CTC
जशपुर : भारत की अग्रणी सुरक्षा कंपनी SIS Ltd द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा अधिकारी बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में पसारा एक्ट-2005 के अंतर्गत 10 से 12 अगस्त 2026 तक सुरक्षा अधिकारी कैडर के 100 GTO पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। एसआईएस के कमांडेंट श्री कुमार शिवेन्द्र ने बताया कि चयन प्रक्रिया एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज, बॉयज हॉस्टल,डोडकाचौरा, जशपुर में आयोजित होगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही 33,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह CTC का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर तथा आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जहां पर भी होगी, उन्हें राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम 1984 के अनुरूप वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा पेंशन, विधवा पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, मेडिकल सुविधा, आवास, दो बच्चों को आई. पी. एस. स्कूल देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था, स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं भोजन की सुविधा सहित अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। कंपनी की कर्मचारी शेयर योजना का लाभ भी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.sisindia.com तथा फेसबुक पेज Job at SIS का उपयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7004623515 पर संपर्क किया जा सकता है।
