जशपुर में स्वच्छता की अलख! MY Bharat के अभियान में हजारों युवाओं ने उठाई जिम्मेदारी, स्कूलों से सार्वजनिक स्थलों तक चला महाअभियान

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत माय भारत द्वारा जिलेभर में स्वच्छता अभियान का आयोजन

जशपुर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) जशपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा (1–15 अगस्त 2026) के अवसर पर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), घोलेंग, जशपुर में विद्यार्थियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर की साफ-सफाई की गई तथा सभी उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प कराया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बगीचा विकासखंड के रामकृष्ण आश्रम, तपकरा स्थित छात्रावास (फरसाबहार विकासखंड) तथा मनोरा विकासखंड में भी MY Bharat द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 विद्यार्थियों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। MY Bharat ने सभी प्रतिभागियों से अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने एवं समाज को स्वच्छ बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Related posts