विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एंव बिरहोर परिवार के सदस्यों हेतु विकास मेला शिविर का होगा आयोजन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में जशपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एंव बिरहोर परिवार के सदस्यों के लिए विकास मेला, शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मेला में पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवार के सदस्यों के समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

आदिम जाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेला का आयोजन बगीचा विकासखंड के ग्राम सुलेश में 23 मार्च, ग्राम चम्पा में 24 मार्च 2022, सन्ना में 25 मार्च, सरधापाठ में 28 मार्च,  देवडांड में 29 मार्च, पण्डरापाठ में 30 मार्च, बिमड़ा में 23 मार्च 2022, कुरेडेग में 24 मार्च, कलिया में 25 मार्च 2022, भितघरा में 28 मार्च, सरईपानी में 29 मार्च 2022 को शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के ग्राम कारादरी में 23 मार्च 2022, हर्रापाठ में 25 मार्च 2022, रेमने में 28 मार्च 2022 को, कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बैगाअम्बा में 23 मार्च, बटईकेला में 24 मार्च 2022 को, दुलदुला विकासखंड के ग्राम झरगांव में 23 मार्च 2022, कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार  में 23 मार्च एवं पत्थलगांव के ग्राम बुलडेगा में 24 मार्च 2022 को शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!