श्रम विभाग में संचालित योजनाओं के अन्तर्गत हितग्राहियों को किया जा रहा लाभान्वित

Advertisements
Advertisements

योजना की अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9111122448 से सम्पर्क कर सकते है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

श्रम विभाग के श्रमपदाधिकारी ने बताया कि जिले में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके तहत् छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल द्वारा संचालित प्रसूति सहायता योजनांतर्गत 39 हितग्राहियों को कुल 3 लाख 90 हजार रुपए की राशि से लाभांवित किया गया है। इसी प्रकार असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत मृतक प्रियंका नायक पति राजेश कुमार नायक ग्राम पंचायत जशपुर, मृतक जिवीका बाई पति रोजन राम ग्राम झोलंगा, मृतक पुष्पा बाई पति रनजय ग्राम फुलडीह तहसील बगीचा, मृतक असीत बड़ा पिता जेफेरियुस बड़ा ग्राम पाण्डुल पोस्ट घोंलेग कुल 04 हितग्राहियों के उत्तराधिकारी को चार लाख रूपये देकर लाभांवित किया गया।

  असंगठित कर्मकार, ठेका श्रमिक, घरेलु महिला कामगार, हमाल, सफाई कामगार के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजनांतर्गत 39 हितग्राहियों को कुल 54 हजार 750 रूपये से लाभांवित किया गया है। इस प्रकार कुल 82 हितग्राहियों को 8 लाख 44 हजार 750 रूपए प्रदान किया गया। विभाग में पंजीकृत महिला श्रमिक को भगिनी प्रसूति सहायता योजनांतर्गत प्रथम दो बच्चों के जन्म उपरांत राशि 20 हजार रूपये एवं असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत सामान्य मृत्यु पर राशि 1 लाख रूपये एवं छात्रवृत्ति योजनांतर्गत 500 से 5000 रूपये दिये जाने का प्रावधान है।

 श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु श्रम विभाग, लोक सेवा केन्द्र और व्हीएलई के माध्यम से दस्तावेजों के साथ पंजीयन करा सकते है। योजना की अधिक जानकारी के लिए कल्याण निरीक्षक अभिषेक कुमार यादव मोबाईल नंबर 9111122448 से सम्पर्क कर सकते है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!