प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैए के कारण प्रदेश में लगातार छेड़छाड़ की घटनाएं घटित हो रही है : शालिनी राजपूत

Advertisements
Advertisements

कांकेर में काॅलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना निंदनीय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने पी.जी. कॉलेज कांकेर के प्रोफेसर नरेंद्र कुमार  के द्वारा एलएलबी की छात्रा को अपने घर बुलाकर छेड़छाड़ की घटना पर कड़ी निंदा व्यक्त की है। इस प्रकार की घटनाएं कालेज में छात्राओं के साथ लगातार घटित हो रही है। उन्होंने कहा कि घटना की शिकायत करने के बाद भी पुलिस व प्रशासन द्वारा दोषी व्यक्ति पर किसी प्रकार की कोई बड़ी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की असंवेदनशील रवैए और पुलिस प्रशासन की नाकामी के कारण भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, पार्षद विजय लक्ष्मी कौशिक के साथ कांकेर कलेक्टर को विधिक की मांग की है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही घटना पर प्रशासन की साफ लापरवाही दिख रही है जिसकी वजह से इस तरह की घटना घटित हो रही है। शासन और प्रशासन की ठोस कदम ना उठाने के कारण छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधिक मामले प्रदेश में लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि काॅलेज में इस तरह की घटनाएं हो रही है कुछ दबाव के कारण शांत हो जाती हैं। जिसका फायदा दोषियों के के द्वारा लगातार उठाया जा रहा है। इस प्रकार की घटना से कॉलेज के साथ पूरी शहर की भी छवि धूमिल हो रही है। भाजपा महिला मोर्चा ने इस घटना की उचित जांच करने की मांग करते हुए दोषी व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!