कोमल खिलायेंगे खैरागढ़ में कमल, भूपेश को यूपी याद आ जायेगा- विष्णुदेव साय

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कोमल जंघेल के नाम पर स्वीकृति दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि कोमल जंघेल खैरागढ़ में कमल खिलायेंगे। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता कोमल जंघेल के रूप में यह उपचुनाव लड़ेगा और स्वप्नजीवी भूपेश बघेल को यूपी याद दिला देगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पांच राज्यों की जनता कांग्रेस को आइना दिखा चुकी है। अब इस उपचुनाव में खैरागढ़ की जनता छत्तीसगढ़ के संसाधनों को अपनी कुर्सी बचाने के लिए यूपी, उत्तराखंड में झोंकने वाले भूपेश बघेल को सबक सिखायेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य की जनता तीन साल से भूपेश बघेल और कांग्रेस की अन्यायी सरकार की वादाखिलाफी का दंश भोग रही है। खैरागढ़ की जनता छत्तीसगढ़ की जनता की भावनाओं के अनुरूप जनादेश देकर इनके अहंकार को मिटा देगी। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ की जनता को यह अवसर मिला है कि वह छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते से भटकाकर रिवर्स गियर में चल रही सरकार को उसकी करनी का दंड दे। उन्होंने खैरागढ़ की जनता से अपील की है कि वह खानदान विशेष की चाटुकारिता के लिए छत्तीसगढ़ का दोहन करने में लगी कांग्रेस सरकार के मुखिया को उनकी कुटिल राजनीति का समुचित जवाब दे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!