विधानसभा उप निर्वाचन खैरागढ़ 2022 : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ के निर्वाचन के लिए आईएएस श्री शांतनु पी. गोटमारे सामान्य प्रेक्षक नियुक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन 2022 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ के निर्वाचन के लिए आईएएस श्री शांतनु पी. गोटमारे को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री गोटमारे से सर्किट हाऊस स्टेशन रोड राजनांदगांव में नागरिक प्रतिदिन अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक मिल सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री शांतनु पी. गोटमारे का मोबाईल नंबर 62635-59925 है। विधानसभा उप निर्वाचन 2022 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ के संबंध में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts