पोड़ी की राशन दुकान में चावल वितरण की शिकायत का हुआ निराकरण, जून माह का खाद्यान्न किया गया वितरित
जशपुर : जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पोड़ी के शासकीय उचित मूल्य दुकान में सरपंच द्वारा चावल नहीं दिए जाने संबंधी खबर प्रकाशित हुई थी। इस संबंध में खाद्य निरीक्षक जशपुर द्वारा जांच की गई। जांच में पाया गया कि आश्रित ग्राम रतिया के हितग्राहियों का ई-पोस मशीन में बायोमेट्रिक लगाकर खाद्यान्न प्राप्त नहीं हुआ था।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि सभी शिकायतकर्ता हितग्राहियों को शिकायत माह जून 2026 का खाद्यान्न 17 जुलाई 2026 को खाद्य निरीक्षक, जशपुर द्वारा वितरण करा दिया गया है। जून माह का सभी हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त हो गया है जिससे राशनकार्डधारी संतुष्ट हैं। इस प्रकार समाचार पत्र में प्रकाशित ग्राम पंचायत पोड़ी की शिकायत का निराकरण हो चुका है।
