कुनकुरी में अपेक्स बैंक खुल जाने से अब समय और पैसे दोनों की होगी बचत-किसान गणेश राम यादव

Advertisements
Advertisements

भूपेश सरकार किसानों के हित में सार्थक कार्य कर रही है, कुनकुरी के किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया धन्यवाद  

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिले के किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपेक्स बैंक शाखा कुनकुरी का शुभारंभ किया है।

फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम बोखी के किसान श्री गणेश राम यादव ने अपेक्स बैंक के नई शाखा खुलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार किसानों के हित के लिए बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें अपेक्स बैंक जशपुर या पत्थलगांव जाना पड़ता था। जिससे उनको अधिक दूरी तैय करनी पड़ती थी। समय भी अधिक लगता था और पैसे भी अधिक खर्च होते थे। कुनकुरी में नवीन शाखा खुलने से अब समय और पैसे की भी बचत होगी। साथ ही कुनकुरी क्षेत्र के आस-पास के किसानों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। नवीन बैंक खुलने से किसानों में खुशी की लहर है। कुनकुरी के किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!