जशपुर जिले में दीवार लेखन के माध्यम से बच्चों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बचने के लिए किया जा रहा जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्कूलों में दीवार लेखन के माध्यम से स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोरोना के नियमों को बताया जा रहा है। बच्चों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने, हाथ न मिलाने, हाथ को नियमित साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ताकि बच्चों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकें। इस कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के रायकेरा, पतराटोली, नारायणपुर सहित सभी शासकीय स्कूलों में कोरोना जागरूकता को लेकर दीवार लेखन कराया जा रहा है।

Related posts