नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! जशपुर में 599 पदों पर बंपर भर्ती, 24 अगस्त को रोजगार मेला—मूल दस्तावेज लेकर पहुंचें

जशपुर में 24 अगस्त को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 599 पदों पर भर्ती का अवसर

दसवीं से स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

छह संस्थानों में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

जशपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जशपुर द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 अगस्त 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे से लाइवलीहुड कॉलेज, जशपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा कुल 599 पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एसआईएस लिमिटेड, श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस तथा यूपीडीटी एजुकेशन टेक्नोलॉजी सहित छह संस्थानों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

मूल दस्तावेजों के साथ 24 अगस्त को पहुंचे-

इच्छुक अभ्यर्थी 24 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे लाइवलीहुड कॉलेज, जशपुर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा।

इस रोजगार मेले में कुल 599 पदों पर भर्ती का अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

किस संस्था में कितने पद –

स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड – 40 पद:

फील्ड ऑफिसर के 30 पद तथा कलेक्शन ऑफिसर के 10 पद हैं। दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वेतन लगभग 10 हजार से 13 हजार रुपये प्रतिमाह रहेगा। कार्यस्थल कुनकुरी, कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा एवं शंकरगढ़ होंगे।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस – 204 पद: लाइफ मित्र के 200 पद तथा मैनेजर के 4 पद हैं। लाइफ मित्र के लिए दसवीं -बारहवीं तथा मैनेजर के लिए स्नातक योग्यता निर्धारित है। वेतन 8 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक रहेगा। कार्यस्थल जशपुर एवं पत्थलगांव होंगे।

एसआईएस लिमिटेड – 170 पद: सुरक्षा गार्ड के 125 पद, सुरक्षा पर्यवेक्षक के 25 पद तथा सुरक्षा अधिकारी के 20 पद उपलब्ध हैं। दसवीं, बारहवीं एवं स्नातक उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अवसर है। वेतन लगभग 16 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक रहेगा। कार्यस्थल छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर होंगे।

श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड – 100 पद: विद्युत मीटर तकनीशियन के 100 पदों पर भर्ती होगी। दसवीं, बारहवीं, स्नातक अथवा आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। वेतन 15,100 से 18,000 रुपये प्रतिमाह रहेगा तथा कार्यस्थल जशपुर जिला

होगा।

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस – 10 पद: सेल्स मैनेजर के 2 पद, प्रशिक्षु फील्ड ऑफिसर के 4 पद, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 2 पद तथा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 2 पद हैं। बारहवीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वेतन 10 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित है। कार्यस्थल कुनकुरी रहेगा।

यूपीडीटी एजुकेशन टेक्नोलॉजी – 75 पद: ट्रेनिंग ऑफिसर के 50 पद, नर्सिंग स्टाफ के 10 पद, तकनीशियन के 5 पद तथा सेल्स मैनेजर के 10 पद हैं। संबंधित शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कार्यस्थल कवर्धा, रायपुर, खरोरा, बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य स्थानों पर होंगे। रोजगार मेले में सुरक्षा, वित्तीय सेवा, बीमा, तकनीकी कार्य, नर्सिंग, प्रशिक्षण, विक्रय एवं प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, स्नातक, बीएससी नर्सिंग एवं आईटीआई निर्धारित की गई है।

Related posts