गौ-वंश पर डंडे से हमला, मौत के बाद मांस काटने की तैयारी, ग्रामीण महिला की सूचना पर पंडरापाठ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार किए जब्त, न्यायालय के समक्ष किया जा रहा प्रस्तुत.

जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.08.2026 को चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सोनगेरसा की 35 वर्षीय प्रार्थिया श्रीमती सुनीता यादव ने चौकी पंडरा पाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 22.08.2026 को उसके गांव का ही आरोपी विफ़ा राम अपने एक गौ-वंश को लकड़ी के डंडे से हमला कर रहा था, जिसके कारण गौ-वंश जोर-जोर से आवाज कर रहा था, प्रार्थिया के द्वारा संदेह होने पर कि, उनके द्वारा उक्त गौ-वंश की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है, तत्काल अपने पति धनुकधारी यादव को घटना के संबंध में जानकारी दी गई। जब प्रार्थिया के पति घटना-स्थल पर पहुंचे तो पाया कि घटना-स्थल पर एक गौ-वंश मृत अवस्था में था तथा आरोपी मांस हेतु चाकू से मृत गौ-वंश की खाल निकाल रहे थे, उसके द्वारा मना करने पर आरोपी घटना-स्थल से भाग गए थे।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा चौकी पंडरा पाठ में  छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 व बीएनएस की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल घटना-स्थल रवाना हुआ गया व घटना-स्थल का निरीक्षण कर मृत गौ-वंश का पंचनामा कर, उसे कब्जे में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना से जुड़े दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया व उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे व छुरी को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों – 1. विफा राम उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम सोनगेरसा चौकी पंडरापाठ जिला जशपुर छग, 2. उगीत रवि उम्र उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम गायबूडा चौकी पंडरापाठ जिला जशपुर छग के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जाएगा।

Related posts