जशपुर में बारिश ने पकड़ी रफ्तार! 85 दिनों में 6759.6 मिमी बरसा पानी, सामान्य वर्षा का 86.9% पूरा; मनोरा में आंकड़ा 137.9% पार

जशपुर : भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 24 अगस्त 2026 तक 6759.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 7779.9 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 86.9 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।

बीते 24 घंटों में 24 अगस्त को जिले में कुल 174.8 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा बागबहार में 25.3 मिमी, सन्ना में 23.6 मिमी, दुलदुला में 22.0 मिमी और कांसाबेल में 21.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं कुनकुरी में 20.1 मिमी, मनोरा में 15.9 मिमी, फरसाबहार में 15.4 मिमी, जशपुर में 11.0 मिमी, बगीचा में 10.5 मिमी और पत्थलगांव में 9.8 मिमी वर्षा हुई।

01 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा मनोरा में 1035.4 मिमी हुई है जो सामान्य 751.0 मिमी का 137.9 प्रतिशत है। इसके बाद कुनकुरी में 924.9 मिमी, सन्ना में 820.6 मिमी, कांसाबेल में 723.6 मिमी, बगीचा में 632.4 मिमी, पत्थलगांव में 628.1 मिमी, जशपुर में 623.7 मिमी, दुलदुला में 590.1 मिमी, बागबहार में 421.6 मिमी और सबसे कम फरसाबहार में 359.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

Related posts