पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने दिवंगत प्रधान आरक्षक के पुत्र को दी आरक्षक के पद अनुकम्पा नियुक्ति.
सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस विभाग ने मानवीय संवेदना और पारिवारिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिवंगत प्रधान आरक्षक मनोज सिंह के पुत्र विकास सिंह को आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने सोमवारब 24 अगस्त 2026 को नियुक्ति आदेश सौंपा। आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देश पर नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया। इस अवसर पर विकास की मां बबीता सिंह और भाई आकाश सिंह भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने दिवंगत प्रधान आरक्षक के पुत्र विकास सिंह को सोमवार, 24 अगस्त 2026 को आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया है। उन्होंने बताया इनके दिवंगत पिता प्रधान आरक्षक मनोज सिंह जिला सूरजपुर में पदस्थ थे। नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा ने अनुकंपा नियुक्त के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकंपा नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई जल्द पूरी करते हुए नियुक्ति देने के निर्देश दिए थे। सोमवार को विकास सिंह को आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। इस अवसर पर नवनियुक्त आरक्षक की माँ बबीता सिंह व भाई आकाश सिंह उपस्थित रहे।
