जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सर्पदंश से मनोरा तहसील के ग्राम अलोरी निवासी, प्रतीक भगत पिता रंजित भगत की मृत्यु 01 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतक के पिता श्री रंजित कुमार को 4 लाख एवं कांसाबेल तहसील के ग्राम बिहाबल निवासी श्रीमती फुदनी बाई पति रामेश्वर राम की मृत्यु 16 जून 2018 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री रामेश्वर राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts