रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दुर्ग–रायगढ़ के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर समेत सभी स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

रक्षाबंधन के अवसर पर दुर्ग–रायगढ़-दुर्ग के बीच चलेगी 3-3 फेरों के लिए रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन

भाई-बहनों के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन पर यात्रियों को मिलेगी सुगम यात्रा सुविधा

बिलासपुर : भाई-बहनों के स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग के मध्य रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

 इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से रक्षाबंधन पर्व पर अपने परिवार एवं प्रियजनों से मिलने जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग–रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल दिनांक 27, 28 एवं 29 अगस्त 2026 को दुर्ग से रायगढ़ के लिए चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़–दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल दिनांक 27, 28 एवं 29 अगस्त 2026 को रायगढ़ से दुर्ग के लिए चलेगी।

इस रक्षा बंधन स्पेशल ट्रेन का दुर्ग –रायगढ़ –दुर्ग के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहराव की सुविधा प्रदान की गई है जिससे सभी स्टेशनों के यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा का लाभ मिलेगा ।

 प्रमुख स्टेशनों में इस गाड़ी की समय-सारिणी

👉 गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग–रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल दिनांक 27, 28 एवं 29 अगस्त 2026 को दुर्ग से 10.30 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये बिलासपुर 14.45 बजे, अकलतरा 15.27 बजे , जांजगीर-नैला 15.44 बजे , चांपा 15.55 बजे, बाराद्वार 16.13 बजे, सक्ती 16.59 बजे , खरसिया 17.16 बजे होते हुये रायगढ़ 19.00 बजे पहुंचेगी।

👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़–दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल दिनांक 27, 28 एवं 29 अगस्त 2026 को रायगढ़ से 19.40 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये खरसिया 20.13 बजे, सक्ती 20.30 बजे, बाराद्वार 20.43 बजे, चांपा 21.00 बजे, जांजगीर-नैला 21.12 बजे, अकलतरा 21.25 बजे, बिलासपुर 22.20 बजे होते हुये दूसरे दिन दुर्ग 02.00 बजे पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 08 सामान्य श्रेणी के कोच एवं 02 एसएलआरडी कोच सहित कुल 10 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

 रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह स्पेशल ट्रेन बेहद उपयोगी साबित होगी।

Related posts